उपायुक्‍त ने राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने का दिया आदेश

झारखंड
Spread the love

  • लंबित दाखिल-खारिज आवेदनों की समीक्षा, अनगड़ा कर्मचारी को शोकॉज
  • रिजेक्ट म्यूटेशन केस की होगी समीक्षा, गड़बड़ी करनेवालों पर होगी कार्रवाई
  • सभी सीओ को पिछले 2 महीने में पंजी-2 में सुधार की रिपोर्ट देने का निर्देश

रांची। ‘कोई भी सीओ जमीन माफिया के साथ सांठगांठ नहीं करे। कोई भी सीआई और कर्मचारी गलत चीजों में इन्वॉल्व नहीं हो। नहीं तो कार्रवाई सुनिश्चित है। भू-राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 4 अप्रैल को सख्त लहजे में सभी को चेतावनी दी।

जिला के विभिन्न अंचलों से भू-राजस्व से संबंधित मामले में मिल रही शिकायतों पर उपायुक्त सख्त नजर आये। उन्होंने सीओ, सीआई और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियम विरुद्ध गलत करनेवालों को किसी भी परिस्थिति में नहीं बख्शा जायेगा। उनपर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त द्वारा कांके अंचल में जमीन में अवैध रुप से बाउंड्री वॉल निर्माण के मामले में एक राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में श्री भजन्त्री द्वारा सभी अंचलों में लंबित दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा की गयी। अंचलवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सीआई और कर्मचारियों से कारण पूछा।

अनगड़ा अंचल में 90 दिनों से ज्यादा म्यूटेशन के लंबित आवेदन को ससमय निष्पादित नहीं करने पर उपायुक्त द्वारा कर्मचारी को शोकॉज करने का आदेश दिया गया।

10 डिसमिल से कम म्यूटेशन के मामलों के निष्पादन के लिए अंचलवार रांची में कई बार शिविर लगाकर आवेदनों का निष्पादन किया गया। आवेदक को करेक्शन स्लिप भी दिया गया।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 10 डिसमिल से कम के म्यूटेशन के मामलों का त्वरित निष्पादन करें। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में 10 डिसमिल से कम के लंबित म्यूटेशन का मामला आता है तो कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।

उपायुक्त ने अपर समाहर्त्ता को प्रत्येक अंचल से रिजेक्ट हुए 10-10 म्यूटेशन के मामलों की रैंडम सिलेक्शन कर समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच में यदि पाया जाता है कि गलत तरीके से आवेदन अस्वीकृत किया गया तो सभी संबंधित के खिलाफ आरोप पत्र गठित करें।

बैठक में श्री भजन्त्री द्वारा अंचलवार पंजी-2 में सुधार की भी समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि सभी अंचल अधिकारी पिछले दो महीने में पंजी-2 में सुधार से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध करायें। उन्होंने जनता दरबार में पंजी-2 में सुधार से संबंधित शिकायत आने पर आरोप पत्र गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

लंबित दाखिल-खारिज आवेदनों की समीक्षा के दौरान सीओ द्वारा बताया गया कि तकनीकी कारण से भी मामले लंबित हैं। इस पर उपायुक्त द्वारा कहा गया कि तकनीकी कारण से राजस्व कार्य बाधित न हो इसके लिए ससमय राजस्व कार्यालय को सूचित करें ताकि यथाशीघ्र समाधान किया जा सके।

मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वो अपने कार्यालय कर्मियों को नियंत्रण में रखें। किसी भी तरह से भूमाफिया के साथ सांठगांठ एवं गलत कार्याें में संलिप्तता पर कार्रवाई करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *