यूपी के इतिहास की सबसे बड़ी वोटर लिस्ट सफाई, इतने मतदाताओं के कटे नाम

देश उत्तर प्रदेश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव सामने आया है। राज्य में हुई SIR प्रक्रिया के बाद करोड़ों मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। लाखों नए मतदाताओं के नाम जुड़े भी हैं। यह यूपी के इतिहास की सबसे बड़ी वोटर लिस्ट सफाई मानी जा रही है।

चुनाव आयोग ने अक्टूबर 2025 से लेकर लगभग 166 दिनों तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया। इस प्रक्रिया के बाद जारी फाइनल वोटर लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम हटाए गए।

इससे पहले राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता थे, जो अब घटकर लगभग 13.39 करोड़ रह गए। चुनाव आयोग के अनुसार यह कार्रवाई “डेटा साफ करने” के लिए की गई।

आयोग के लिस्‍ट में डुप्लीकेट (एक से अधिक जगह नाम), मृत व्यक्ति, दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके लोग, गलत या अपूर्ण जानकारी वाले रिकॉर्ड मिले।

जनवरी में जारी ड्राफ्ट लिस्ट में पहले ही लगभग 2.89 करोड़ नाम हटे थे। हालांकि अंतिम सूची में करीब 84 लाख नए मतदाता जोड़े गए।

नई वोटर लिस्ट में लगभग 13.39 करोड़ हैं। पुरुष 7.3 करोड़, महिला 6.09 करोड़ और थर्ड जेंडर 42 हजार वोटर हैं।

यह बदलाव 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हुआ है, इसलिए इसका सीधा असर चुनावी गणित पर पड़ सकता है।

बड़े पैमाने पर नाम हटने को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो सकती है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट या वोटर हेल्पलाइन से मतदाता नाम चेक कर सकते हैं। अगर नाम कटा है तो Form-6 के जरिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *