बोकारो। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने बोकारो जिले के पिडराजोरा थाना से जुड़े मामले में 28 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के निलंबन का कड़ा विरोध किया है। एसोसिएशन ने इस कार्रवाई को “दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण” करार दिया है।
संगठन का कहना है कि संबंधित कांड की समीक्षा और कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विफल रहे हैं। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि अपनी विफलता छुपाने के लिए थाना स्तर के 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया, जो किसी भी दृष्टिकोण से न्यायोचित नहीं है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने स्पष्ट किया कि संगठन अपने सदस्यों के हित और न्याय के लिए सरकार एवं संबंधित प्राधिकारों के समक्ष हर स्तर तक जाने को तैयार है।
एसोसिएशन ने निलंबित सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को तत्काल बहाल करने और बोकारो के पुलिस अधीक्षक को अविलंब हटाने की मांग की है।
एसोसिएश ने ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया में भी पारदर्शिता लाए जाने की मांग की है।
एसोसिएशन ने कहा कि हाल के दिनों में जिला स्तर पर बढ़ रही अनियमितताओं को लेकर डीजीपी और आईजी से मिलकर सभी मुद्दों को उठाएगा।
साथ ही, जिले में अक्षम वरीय अधिकारियों के खिलाफ सरकार को सूचित करने की भी बात कही।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

