रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय (सीएई) के दस छात्रों ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2026 में सफलता प्राप्त की है।
प्रियांश रंजन सिंह (बैच 2021–22) ने सर्वोच्च 38वीं रैंक हासिल की। अन्य सफल छात्रों में राज कुमार, प्रत्यूष कुमार, आयुष कुमार, संकेत कुमार, अभिषेक कुमार, दिव्या कुमारी, दीपेश साव, अमित कुमार पाल और अनुप्रिया कुजूर हैं।
यह अखिल भारतीय परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी द्वारा 7 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। गेट परीक्षा उत्तीर्ण करना देश के प्रमुख संस्थानों में एम टेक और शोध कार्यक्रमों के लिए प्रवेश की पात्रता है। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी अधिकारी स्तर की प्रारंभिक भर्ती के लिए गेट स्कोर का उपयोग करते हैं।
महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ उत्तम कुमार ने बताया कि सभी सफल अभ्यर्थी 2021–22 से 2023–24 बैच के हैं। बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे और सीएई के एसोसिएट डीन प्रो डीके रूसिया ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


