प्रतिभाओं को मिलेगा ‘झारखंड श्री अवार्ड्स’, यहां करें आवेदन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की प्रतिभाओं और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘झारखंड श्री अवार्ड्स 2026’ का आयोजन जल्द किया जा रहा है। यह आयोजन जिम्मी मॉडल्स ग्रुप (जेएमजी) और रांची लाइफ स्टाइल मैगजीन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।

इस अवार्ड के माध्यम से राज्य के उन लोगों को मंच दिया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय और अलग पहचान बनाई है। जेएमजी के निदेशक जिम्मी गुप्ता ने बताया कि यह सम्मान कला-संस्कृति, खेलकूद, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा समेत किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाएगा।

श्री गुप्‍ता ने कहा कि यदि किसी को लगता है कि उसने समाज के लिए कुछ विशेष किया है या ऐसा कार्य किया है जो दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकता है, तो वह इस अवार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन ऑनलाइन शुरू हो गया है।

इच्छुक प्रतिभागी गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन अपना नामांकन कर सकते हैं। आवेदन के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर फॉर्म भरा जा सकता है।

रांची लाइफ स्टाइल मैगजीन के संतोष कुमार ने कहा कि चयन के बाद योग्य उम्मीदवारों को भव्य समारोह में ‘झारखंड श्री सम्मान’ से नवाजा जाएगा। आयोजकों ने झारखंड के सभी जिलों के लोगों से इस पहल से जुड़ने और अधिक से अधिक योग्य प्रतिभाओं को सामने लाने की अपील की है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK