जिस विद्यालय से पढ़े थे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बनते वहीं पहुंचे सुनील कुमार चौधरी

झारखंड
Spread the love

पलामू। हुसैनाबाद स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय के लिए 20 मार्च को गौरव का क्षण था। नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी विद्यालय परिसर में आयोजित मॉर्निंग असेंबली में शामिल हुए। वे यही के छात्र रहे हैं।

विद्यालय में नित्य दिन की तरह प्रार्थना, राष्ट्रगान, संविधान की प्रस्तावना, सफाई क लिए संकल्प, विद्यालय पट्ट पर उल्लेखित सामान्य ज्ञान की पुनरावृत्ति के बाद शिक्षिका सुषमा पांडेय ने जेसीईआरटी द्वारा प्रेषित न्यूज+क्विज का वाचन किया। इसमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व क्षेत्रीय आधारित समाचारों की प्रमुखता थी।

इसके बाद शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने नूतन सामान्य ज्ञान बताया। किताब, लेखक का नाम, केंद्रीय मंत्रिमंडल, राज्य मंत्रिमंडल के साथ घूर्णन गति, परिक्रमण गति, ऋतु परिवर्तन, मुद्रा, भारतीय संविधान, संतुलित आहार, पोषक तत्वों की कमी से होनेवाले बीमारियों, हिन्दी में वर्ण, अंग्रेजी में जेंडर पर भी चर्चा की गयी।

इसके पूर्व विद्यालय परिसर में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी और समाजसेवी प्रदीप पटेल को सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में विद्यार्थी काल के अनुभव को साझा करते हुए भावुक हो गये। कहा कि इस विद्यालय से जो संस्कार मिले हैं, वह अविस्मरणीय है। आज उपाध्यक्ष की हैसियत से नहीं आया हूं, बल्कि शिष्य बनकर आया हूं।

विद्यालय में बच्चों के पानी पीने की गंभीर समस्या को हल करने का आश्वासन दिया। इस सत्र में एचएम कन्हैया प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता और शिक्षिकाओं में सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश, कम्प्यूटर शिक्षक प्रमोद मेहता भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *