मंडल कारा में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर और विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजि‍त

झारखंड
Spread the love

लातेहार। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस के अवसर पर मंडल कारा, लातेहार में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर एवं विधिक जागरुकता का आयोजन मंगलवार को किया गया। झालसा, रांची के निर्देश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा, लातेहार शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जेल के बंदियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए।

डालसा सचिव शिवम चौरसिया ने कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। चाहे वह जेल के अंदर हो या बाहर। उन्होंने बंदियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग एवं प्राणायाम अपनाने की सलाह दी। उन्हें उनके विधिक अधिकारों और जेल में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सदर अस्पताल के सहयोग से आई श्रीमति आस्था गुप्ता एवं सुश्री सोनाली मंजू सिंकु सहित टीम ने बंदियों की रक्तचाप, मधुमेह और अन्य सामान्य रोगों की जांच की। बंदियों की काउंसिलिंग की। जरूरतमंद बंदियों को उचित दवाइयां भी वितरित की गईं।

चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली और पौष्टिक आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंडल कारा के जेल अधीक्षक, कारापाल, चिकित्सा पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी, पीएलवी और बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *