रांची। नार्थ ऑफिस पाड़ा, डोरंडा में पुराने नार्थ पॉइंट स्कूल परिसर में ‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ’ का शुभारम्भ 15 मार्च को किया गया| इस महायज्ञ में नार्थ ऑफिस पाड़ा, साउथ ऑफिस पाड़ा, गौरी शंकर नगर, हिनू, डोरंडा एवं रांची के अन्यान्य क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
आचार्य राधेश्याम बाबा के सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की कलश यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गयी। डोरंडा क्षेत्र की महिलाओं की इसमें ख़ास भागीदारी देखी गयी। मोहा दास (इस्कोन) के द्वारा भगवान् की कथाओं का वर्णन किया जा रहा है, जो 21 मार्च तक प्रतिदिन संध्या 5 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा।
इस ज्ञान महायज्ञ का उद्देश्य भगवान् के दर्शन, प्रवचन एवं संगीत से स्वंय को कृतार्थ करना है| डोरंडा क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


