सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 7 अप्रैल से

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार भवन न्यास मंडल के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा रांची के चुटिया स्थित सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन (धर्मशाला) में 7 अप्रैल से 13 अप्रैल होगा। यह आध्यात्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, ज्ञान और संस्कारों का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।

इस कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास मां चैतन्य मीरा के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीला, भक्ति के महत्व एवं जीवन के आध्यात्मिक रहस्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 7 अप्रैल को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ होकर चुटिया धर्मशाला तक पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीत, भजन एवं जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान रघुनंदन टिबड़ेवाल हैं। कथा का आयोजन समस्त टिबड़ेवाल परिवार के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजिका रेखा अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी अनु पोद्दार ने बताया कि इस सात दिवसीय कथा के माध्यम से समाज में धार्मिक जागरुकता एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *