एसडीएम ने छापेमारी कर 70 गैस सिलेंडर किया जब्त, प्राथमिकी के निर्देश

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • स्थानीय लोगों ने एसडीएम से कालाबाजारी को लेकर की थी शिकायत

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने रसोई गैस सिलेंडर कालाबाजारी को लेकर रविवार को बड़ी कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड के हूर गांव में छापेमारी कर 70 एलपीजी सिलेंडर लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया गया है। इनमें से 17 सिलेंडर भरे हुए, जबकि 53 सिलेंडर खाली थे।

एसडीएम संजय कुमार को व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से हूर गांव में ऊंचे दाम पर गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीएम ने ग्राम हूर स्थित सचिन चौबे के ठिकाने पर औचक छापेमारी की, तो घर के बाहर ही अहाते में सिलेंडरों से भरा हुआ वाहन खड़ा मिल गया।

मौके पर मौजूद सचिन चौबे इन भरे और खाली सिलेंडरों के स्रोत एवं वितरण के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने में विफल रहे। मामला संदिग्ध पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया।

एसडीएम ने अंचलाधिकारी सफी आलम और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल मिंज के साथ ग्राम हूर स्थित सचिन चौबे के पास से मिले इन सिलेंडरों की गिनती कराई।

अधिकारियों ने जब्त किए गए इस स्टॉक को जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से कल्याणपुर स्थित भारद्वाज भारत गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया।

एसडीएम ने अंचल अधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एसडीएम ने बताया कि उन्होंने इस घटनाक्रम की जानकारी भारत गैस के स्थानीय सेल्स ऑफिसर अनिर्बान गांगुली को भी दी है। उनसे कहा कि वे गढ़वा में भारत गैस द्वारा आपूर्ति की जाने वाली एलपीजी गैस की सप्लाई चैन पर स्वयं निगरानी रखेंगे, ताकि आम जनता को असुविधा नहीं हो।

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास हो रही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना अविलंब अंचलाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी या एसडीएम को दें। उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देशानुसार जिले में कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कालाबाजारी पर कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *