गैस सिलेंडर की कालाबाजारी से जुड़े व्यवसायी को रंगे हाथ पकड़ा एसडीएम ने, जानें कैसे म‍िली सूचना

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले एक व्‍यवसायी को एसडीएम संजय कुमार ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उसकी दुकान को अगले आदेश तक सील कर दिया गया। बताया गया कि संबंधित व्यवसायी घरेलू गैस सिलेंडर को अवैध स्रोतों से प्राप्त कर 2700 रुपए में बेच रहा था।

एसडीएम को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लोगों को 2700 रुपए में इंडेन का गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने लोकेशन एवं अन्य विवरण प्राप्त किया। मात्र 10 मिनट के भीतर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल मिंज के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर दुकान को अगले आदेश तक बंद करा दिया गया।

उक्त व्यवसायी मेन रोड स्थित विजय कश्यप के मकान में किराए पर किचन पार्ट्स एवं गैस चूल्हे की दुकान संचालित करता है। उसी भवन के पीछे वाले हिस्से में बने बेसमेंट में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण लंबे समय से करता आ रहा है।

एसडीएम ने मौके पर मकान मालिक और अवैध गैस कारोबारी से पूछताछ करते हुए लिखित पक्ष मांगा। उन्होंने कहा कि इस अवैध नेटवर्क की सभी अन्य कड़ियों, दोषी एजेंसी को भी ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि घनी आबादी के बीच अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखने की अनुमति देने के कारण मकान मालिक की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। सभी छोटे बड़े व्यवसायियों को चेताया कि आपदा में अवसर ढूंढने वालों पर कार्रवाई होगी।

एसडीएम ने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में कहीं भी गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *