सीसीएल मुख्यालय में सरहुल पूर्व संध्या समारोह का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में सरहुल पूर्व संध्या के अवसर पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और पारंपरिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।

समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें स्थानीय कलाकारों द्वारा झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोकनृत्य एवं लोकगीतों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से सरहुल पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए प्रकृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक एकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सीसीएल के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह ने सभी के बीच पारंपरिक संस्कृति के प्रति जुड़ाव और गर्व की भावना को और प्रगाढ़ किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *