सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्र बने अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में टॉपर

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। ओलंपियाड का आयोजन सिल्वर जोन फाउंडेशन ने किया था।

स्‍कूल के कक्षा द्वितीय के वीर कुमार वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा ओलंपियाड (आईओईएल) 2025-26 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने ओलंपियाड रैंक 1, जोनल रैंक 1 और कक्षा रैंक 1 हासिल करते हुए ‘मेडल ऑफ अचीवमेंट’ भी अपने नाम किया।

इसी प्रकार कक्षा द्वितीय के सर्वज्ञ यादव ने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (आईओएम) 2025-26 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्होंने ओलंपियाड रैंक 1, जोनल रैंक 1 और कक्षा रैंक 1 प्राप्त करते हुए ‘मेडल ऑफ अचीवमेंट’ अर्जित किया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी। शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों के अमूल्य सहयोग की भी विशेष रूप से प्रशंसा की, जिनका निरंतर प्रोत्साहन, विश्वास और सहभागिता विद्यार्थियों की शैक्षिक यात्रा को सुदृढ़ बनाते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *