सरला बिरला पब्लिक स्कूल में दीक्षांत समारोह का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में 24 मार्च को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा 5 के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, क्योंकि वे अपनी शैक्षणिक यात्रा के एक नए चरण में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित अतिथियों का स्वागत दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय के गायन समूह द्वारा एक मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। ‘‘उम्मीद की उड़ान‘‘ नामक एक जीवंत और प्रेरणादायक नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विशेष शैक्षणिक पुरस्कार सत्र, ‘ओजस और प्रवाह‘ में, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इन विशेष शैक्षणिक पुरस्कारों में ‘बीकन ऑफ ब्रिलियंस’, ‘एंबेसडर ऑफ एक्सीलेंस’, ‘लिटिल लेजेंड’, ‘एकेडमिक चैंपियन’ और ‘नॉलेज पायनियर’ शामिल थे।

विद्यालय के छात्रों ने ‘क्रिसलिस-किंडरगार्डन से ग्रेजुएशन तक की यात्रा‘ नामक एक लघु-नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें वर्षों के दौरान छात्रों के विकास और परिवर्तन को खूबसूरती से दर्शाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीक्षांत समारोह रहा, जहां युवा छात्रों को सम्मानित किया गया। उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई।

पंचम ‘बी’ का छात्र नबील अहमद, जिसने ‘बीकन ऑफ ब्रिलियंस’, ‘एंबेसडर ऑफ एक्सीलेंस’, ‘एकेडमिक चैंपियन’ ‘नॉलेज पायनियर’ और कई श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसके अभिभावकों को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने छात्रों को प्रेरणादायी सीख देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। छात्रों को अपने भविष्य में दृढ़ विश्वास, अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों को यह भी सलाह दी कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे सोशल मीडिया से दूर रहें। स्कूल में नियमितता बनाए रखें और उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करें।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने अभिभावकों को पैरंट टीचर्स मीटिंग में नियमित रूप से उपस्थित रहने और हर संभव तरीके से स्कूल का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *