आरपीएफ ने शराब की जब्ती के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

रांची। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी की जा रही है। इस क्रम में 26 जनवरी, 2026 को “ऑपरेशन सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट, रांची और फ्लाइंग टीम द्वारा रांची रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के परिसरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर एक व्यक्ति को ग्रे रंग की ट्रॉली बैग में भारी सामान लेकर संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पूछताछ एवं जांच पर उसकी पहचान बडावथ रवि (उम्र 30 वर्ष, पिता– पांडु, निवासी– अदाविकेश्वापुर, पोस्ट व थाना– जंगांव, जिला– वारंगल, आंध्र प्रदेश) के रूप में हुई।

उसके बैग की तलाशी लेने पर ₹15,900 मूल्य की शराब बरामद की गई। पूछताछ के दौरान वह शराब ले जाने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। तत्पश्चात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा उक्त शराब को मौके पर ही विधिवत जब्त किया गया।

उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर जब्त सामग्री सहित गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए 27 जनवरी, 2026 को उत्पाद विभाग, रांची (झारखंड) को सुपुर्द किया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमल दास, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कर्मचारी आर.के. सिंह, दिनेश प्रसाद एवं हेमंत निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK