रांची। अगर आप ररामनवमी के डेट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जी, हां! सही पढ़ा आपने। बता दें, इस बार रामनवमी की तारीख को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन बना हुआ है, क्योंकि नवमी तिथि दो दिन पड़ रही है। भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल नवमी के दोपहर यानी अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। इसी कारण मध्याह्न काल को ज्यादा महत्व दिया जाता है, जो 26 मार्च को पड़ रहा है। इसलिए अधिकतर लोग 26 मार्च को रामनवमी मना रहे हैं।
वहीं कुछ लोग उदयातिथि मानते हैं, इसलिए वे 27 मार्च को यह पर्व मनाएंगे। इस दिन सही तरीके से पूजा करने और अच्छे व्यवहार अपनाने से भगवान राम की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
आइए जानें रामनवमी पर क्या करें
सुबह जल्दी उठकर नहाएं और घर को साफ रखें।
भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा करें।
श्रद्धा के अनुसार व्रत रखें।
रामायण या रामचरितमानस का पाठ करें और “जय श्रीराम” का जाप करें।
जरूरतमंदों को भोजन, फल या कपड़े का दान करें।
घर में भक्ति और शांति का माहौल बनाए रखें।
रामनवमी पर क्या न करें
गुस्सा, झगड़ा और निगेटिव सोच से बचें।
मांसाहार और शराब का सेवन न करें।
किसी का अपमान या बुरे शब्दों का इस्तेमाल न करें।
व्रत के दौरान तामसिक भोजन से दूर रहें।
साफ-सफाई में लापरवाही न करें।
इन मंत्रों का जाप बेहद फलदाई
रामनवमी के दिन भगवान राम के मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। “ॐ श्री रामाय नमः”, “श्री राम जय राम जय जय राम” और “ॐ नमो भगवते रामचंद्राय” का जाप करने से मन शांत होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


