रांची नगर निगम चुनाव में जनता का मिला खूब आशीर्वाद, विकसित रांची लक्ष्य: रोशनी खलखो

झारखंड
Spread the love

नामकुम बर्निंग घाट और कांके जुमार पुल श्मशान घाट पर होगी बोरिंग

रांची। राजधानी रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो जब मंगलवार की रात्रि 9 बजे कोकर के खोरहा टोली स्थित शंकर कंपाउंड पहुंचीं, तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां हर कोई उन्हें करीब से देखना और उनसे बातें करना चाह रहा था। उनका बात करने का बिंदास अंदाज लोगों को अपनी ओर खींच रहा था।

मौका था शहर के जाने-माने समाजसेवी रतन लाल अग्रवाल के बड़े भाई स्वर्गीय कामता प्रसाद अग्रवाल के ब्रह्मभोज का। यहां रोशनी खलखो ने श्री कामता प्रसाद अग्रवाल की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात प्रसिद्ध समाजसेविका सुनीता अग्रवाल ने अपनी डॉक्टर बेटी श्वेता संग मेयर रोशनी खलखो को शॉल ओढ़ाकर और मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया।

रांची से प्रकाशित दैनिक अखबार प्रातः नागपुरी से बातचीत करते हुए रोशनी खलखो ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान उन्हें लोगों का प्यार, स्नेह और खूब आशीर्वाद मिला।

मेयर रोशनी खलखो ने किया वादा

मेयर ने नगर निगम क्षेत्र में हॉस्टल, बैंक्वेट हॉल और कोचिंग सेंटर की फीस कम करने और नियमावली सरल बनाने, सार्वजनिक जगहों पर स्मार्ट डस्टबिन लगाने, महानगरों की तरह पर्याप्त सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने, नगर निगम क्षेत्र में फुटपाथ की दुकानों और पैदल चलने वालों के रास्तों को व्यवस्थित करने, सिटी बसें चलाने, बस स्टॉप और टेम्पो स्टॉप को व्यवस्थित करने, आधुनिक रात्रि विश्रामालय की व्यवस्था करने, सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम लगाने और निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देने, छठ तालाबों की सफाई और सुंदरता बढ़ाने, छठ पर्व के लिए पर्याप्त संख्या में कृत्रिम छठ घाटों की व्यवस्था सुनिश्चित करने और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने में रांची नगर निगम की भूमिका सुनिश्चित करने का वादा किया।

उन्होंने शपथग्रहण के तुरंत बाद नामकुम बर्निंग घाट और कांके के जुमार पुल स्थित श्मशान घाट में बोरिंग कराने का एलान किया। ऐसे में अपनों का अंतिम संस्कार करने पहुंचने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मौके पर ओमप्रकाश अग्रवाल के पूरे परिवार के साथ धर्म प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रवि अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, कोकर मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल समेत भारी संख्या लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *