रांची। राहत भरी खबर रांची डीसी मंजू भजंत्री की ओर से आई है। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की किल्लत नहीं है।
होम डिलीवरी नहीं करने वाले एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।
दरअसल, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर हाल के दिनों में सामने आई खबरों पर रांची जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत की अध्यक्षता में ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के कारण सप्लाई चेन में अस्थायी व्यवधान आया था, जिससे कुछ समय के लिए वितरण प्रभावित हुआ। फिलहाल स्थिति सामान्य हो चुकी है और जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे नियमित 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले करा लें।
बुकिंग के बाद 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी को परेशानी न हो।
बैठक में यह भी बताया गया कि यदि किसी उपभोक्ता का सिलेंडर 25 दिन से पहले समाप्त हो जाता है, तो बिना बुकिंग के 5 किलोग्राम और 2 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर उपलब्ध हैं।
उपभोक्ता गैस एजेंसी से सीधे संपर्क कर इन्हें डोरस्टेप डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने कंपनियों को निर्देश दिया कि पैकेजिंग और आपूर्ति से संबंधित जानकारी के लिए अलग-अलग टोल फ्री नंबर जारी किए जाएं।
इन नंबरों पर हमेशा कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से जानकारी मिल सके।
प्रशासन ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि 25 दिन पहले बुकिंग की अनिवार्यता को लेकर एसएमएस, बिलबोर्ड, रेडियो, टेलीविजन और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
साथ ही सभी कंपनियों और एजेंसियों के प्रबंधकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत समन्वय किया जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। यदि कोई गैस वितरक या एजेंसी कालाबाजारी में लिप्त पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने रांची के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय से गैस बुकिंग करें और किसी भी अनियमितता की जानकारी प्रशासन को दें।
जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 भी जारी किया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


