रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने सत्र 2026-27 के लिए नई कमेटी का गठन कर लिया है। इस सत्र के लिए श्रीमती शुभा अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीमती रेखा रायका को सचिव का पदभार सौंपा गया है। श्रीमती वेदिका सिंघानिया को मीडिया प्रभारी और कोषाध्यक्ष का कार्यभार श्रीमती स्मिता अग्रवाल को सौंपा गया है।
पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों ने विश्वास जताया और कहा है कि निश्चित रूप से नई टीम से संस्था के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। नई कार्यकारिणी टीम ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया है।
मीडिया प्रभारी ने कहा कि समर्पण शाखा पिछले 19 वर्षों से समाज और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुकी है। आने वाले दिनों में भी यह कार्य जारी रहेगा।
नई टीम के गठन पर मारवाड़ी युवा मंच और विप्र फेडरेशन परिवार के सदस्यों ने खुशी जताई। पदधारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि टीम शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और समाज के व्यापक हितों में कार्य करती रहेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


