रांची। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई… रांची के रिंग रोड पर यह कहावत चरितार्थ होती दिखी। रांची में बुधवार शाम को नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाला खरसीदाग इलाके के कोचबोंग रिंग रोड पर अचानक शिवनाथ नामक बस पर आग लग गयी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी।
हालांकि, चालक की सूझबूझ और तत्परता के कारण बस में सवार करीब 40 यात्री सुरक्षित बच गये।
मिली जानकारी के मुताबिक शिवनाथ बस बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए रवाना हुई थी।
बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। यात्रियों के अनुसार बस जैसे ही कोचबोंग इलाके में पहुंची, तभी बस से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।
सवारियों के उतरते ही बस में आग तेजी से फैलने लगी। यात्रियों ने जल्दबाजी में बस की डिक्की से अपना सामान निकालने की कोशिश की।
कुछ लोग अपना सामान बचाने में सफल रहे, लेकिन बस की छत पर रखी सब्जी और कॉपी-किताब सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। हालांकि दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग पूरे बस में फैल चुकी थी।
बाद में अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है।
वहीं, कुछ यात्रियों का कहना है कि बस की डीजल टंकी से रिसाव हो रहा था, जिससे आग लगने की संभावना है।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि बस में लगी आग से वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


