नामकुम और धुवां कैंप में सैनिकों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

झारखंड
Spread the love

  • अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा ने कार्यक्रम आयोजित किया

रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा की सदस्‍यों ने 124 इन्फेंट्री ब्रिगेड नामकुम में अधिकारी और 100 सैनिकों के साथ रक्षाबंधन मनाया। सभी सैनिक भाइयों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मंगल कामना की। सदस्‍यों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया। मिठाई एवं पौधे दिए। कर्नल आशुतोष कुमार की पत्नी अदिति शर्मा और ब्रिगेडियर प्रदीप सेनगुप्ता की पत्नी रमा सेन गुप्ता एवं अन्य बहनों को भी तिलक लगाकर लुंबा बांधा।

133 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, धुर्वा कैंप में सैनिकों को सभी सदस्‍यों द्वारा राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर उर्मिला पाड़िया ने रक्षाबंधन पर गीत गाए। राखियां बंधवाते समय सैनिक भाइयों की आंखें नम हो गई। कई सैनिकों ने कहा कि उन्होंने सालों से अपनी बहनों से राखियां नहीं बंधवाई।

सैनिकों ने कहा कि वे अपनी ड्यूटी पर कभी हिमाचल पर रहते हैं, तो उनकी राखियां कश्मीर पहुंच जाती है। कश्मीर में रहते हैं, तो राखियां लद्दाख पहुंच जाती है। उन तक राखियां पहुंच ही नहीं पाती। कई सैनिक भाइयों ने अपने मन के विचार व्यक्त किये। कामना की कि हम बहनें इसी तरह हर साल ने राखी बांधते रहे।

इस कार्यक्रम में कैंप के दीपक कुमार सिंह कमांडेंट 133 बीएन, भवानी प्रताप यादव 21/सी, मृत्युंजय कुमार, शांति भूषण तिर्की और समिति की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया, अलका सरावगी, नैना मोर, मधु सर्राफ, मंजू केडिया, रीना सुरेखा,  उर्मिला पाड़िया,  बबीता नाथ सरिया सीमा टाटिया मीना अग्रवाल ने सहयोग किया।

इसमें सुनीता सरावगी, सरिता अग्रवाल, कलावती अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सीमा पोद्दार, संगीता गोयल,  देवी मोदी, करुणा अग्रवाल, मीरा टिंबडेवाल, सरोज चिरानिया, लक्ष्मी पाटोदिया, शशि डागा,  प्रीति अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, ममता बूबना, शिखा बिरला, नेहा तुलस्यान, कुसुम पटवारी, सीमा खेमका, सुशीला गाड़ोदिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, मीरा लक्ष्मी पाटोदिया, करुणा बगल, रितु मोदी, उषा  नरसरिया, मीरा टिबरेवाल का भी सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK