- उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालय हुए सम्मानित
रांची। सीसीएल के रांची स्थित मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक 11 मार्च को हुई। इसकी अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रभावी क्रियान्वयन संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ हितधारकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को राजभाषा नीति का अनुपालन सुनिश्चित करने और पत्राचार, टिप्पणियों एवं ई-ऑफिस कार्यों में हिंदी के अधिकतम प्रयोग पर विशेष बल दिया।
उन्होंने यह भी बताया कि ई-ऑफिस में उपलब्ध अनुवाद सुविधा का प्रभावी उपयोग कर टिप्पणियाँ हिंदी में आसानी से की जा सकती हैं।
बैठक के दौरान विगत तिमाही में राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन, नवाचार एवं अनुकरणीय प्रयासों के लिए आईईडी विभाग, मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध, बरका-सयाल क्षेत्र, कल्याण विभाग, सामान्य प्रशासन, नगर प्रशासन एवं श्रमशक्ति विभाग को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
बैठक में महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, महाप्रबंधकगण, राजभाषा नोडल अधिकारी और सीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के आरंभ में महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। उप-प्रबंधक राजभाषा श्री दिविक दिवेश ने संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। तिमाही प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से राजभाषा के प्रयोग-प्रसार की स्थिति की समीक्षा की गई।
नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ
रांची। समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने और लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से 11 मार्च, 2026 को “नवचेतना” अभियान की शुरुआत सीसीएल ने की। इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा ने नवचेतना रथ को हरी झंडी दिखाई।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


