झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में यूजी-पीजी सीटें बढ़ाने की तैयारी

झारखंड सेहत
Spread the love

  • एमजीएम में यूजी की सीट 100 से 150
  • रिम्स में 180 से 250 करने का प्रस्ताव
  • 3 कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रम शुरू होगा

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सीटों में बढ़ोतरी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। सरकार की ओर से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल काउंसिल को भेजा गया है, ताकि राज्य में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार हो सके। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा सके।

इस वर्ष जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है। इसी क्रम में दुमका, हजारीबाग और धनबाद मेडिकल कॉलेजों में भी 100-100 यूजी सीटों को बढ़ाकर 150 किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा रांची स्थित रिम्स में अंडर ग्रेजुएट सीटों की संख्या 180 से बढ़ाकर 250 करने का भी प्रस्ताव नेशनल मेडिकल काउंसिल को भेजा गया है।

सरकार ने पोस्ट ग्रेजुएट सीटों में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। जमशेदपुर में इस वर्ष पीजी सीटें 45 से बढ़कर 51 हो गई हैं। धनबाद में पहले 9 पीजी सीटें थीं, जिन्हें 10 अतिरिक्त सीट जोड़कर 19 कर दिया गया है। फिलहाल धनबाद में 25 सीटों के लिए सरकार ने प्रस्ताव भेजा है।

राज्य के तीन नए मेडिकल कॉलेजों में भी पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। दुमका में 21, हजारीबाग में 30 और पलामू में 21 सीटों की विभिन्न विषयों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी मंजूरी मिलते ही इन मेडिकल कॉलेजों में भी पीजी की पढ़ाई शुरू हो सकेगी।

इस बाबत अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि पीजी सीटों में बढ़ोतरी होने से राज्य में चिकित्सा शिक्षा और अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी। इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी। झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *