- रेलवे ने लिया संज्ञान, ग्रेडियंट सुधार का कार्य शुरू
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। ज़िले के अंतर्गत पतरा टोली से ओयना गांव जाने वाले रेलवे अंडरपास की खराब स्थिति वर्षों से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। पानी भराव, दुर्घटनाएं और गलत ग्रेडियंट के कारण इस रास्ते से गुजरना हमेशा जोखिम भरा रहा है।
झारखंड सरकार के प्रशासनिक पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह छठ महापर्व के अवसर पर अपनी धर्मपत्नी अनीता देवी (उपाध्यक्ष, जिला परिषद लातेहार) के साथ पारंपरिक पूजा में हिस्सा लेने के लिए गांव आए। उन्होंने इस गंभीर समस्या को नजदीक से देखा। तत्परता दिखाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्विटर के माध्यम से इस संबंध में अवगत कराया।
रेल मंत्रालय ने ट्वीट का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आज से अंडरपास के ग्रेडियंट सुधार का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बताते चलें कि श्री सिंह ओयना गांव के दामाद भी हैं।
प्रवीण कुमार सिंह ने रेल मंत्री एवं रेलवे मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक समस्या का समाधान नहीं, बल्कि शासन की जवाबदेही का उत्कृष्ट उदाहरण है। ग्रामीणों को अब राहत मिलेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


