प्रदान के बोर्ड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने देखा इंटरक्रॉपिंग खेती का मॉडल

झारखंड कृषि
Spread the love

  • बोले-लोहरदगा जिला बन सकता है जैविक खेती में अग्रणी

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। प्रदान संस्था के बोर्ड अध्यक्ष एस. एम. विजयनंद (पूर्व मुख्य सचिव, केरल एवं पूर्व सचिव, पंचायती राज, भारत सरकार) और बोर्ड की उपाध्यक्ष डॉ. रुक्मिणी बनर्जी (सीईओ एवं प्रमुख, प्रथम् संगठन) एवं प्रदान संस्था के कार्यकारी निदेशक सरोज महापात्रो ने कुडू प्रखंड की सलगी पंचायत स्थित रोचो बरवाटोली गांव का भ्रमण किया।

इस दौरान सदस्यों ने रोचो बरवाटोली में लोहरदगा में पहली बार इंटरक्रॉपिंग के जरिये हो रही इलायची, वेनिला और काली मिर्च की खेती के मॉडल को देखा। कहा कि लोहरदगा जिला के पास जैविक खेती में अग्रणी व मॉडल बनने की सभी संभावनाएं मौजूद हैं।

इस अवसर पर सलगी पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी और बड़कीचांपी पंचायत के प्रतिनिधि राजधन भगत ने भी इस भ्रमण में भाग लेते हुए स्थानीय विकास और पंचायतों के भविष्य के प्रति अपनी दृष्टि साझा की।

यह भ्रमण विकसित हो रहे लोहरदगा मॉडल को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसमें समुदाय-नेतृत्वित विकास, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और जलवायु-अनुकूल आजीविका पर विशेष ध्यान दिया गया। यह गांव प्रदान के गहन आरए-एपीसी क्लस्टर के अंतर्गत आता है।

महिला सदस्यों ने दी जानकारी

गांव की महिला सदस्यों ने बताया कि किस प्रकार समुदाय के योगदान, सामूहिक प्रयासों और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय के माध्यम से गांव में विभिन्न विकासात्मक कार्य संचालित की जा रही हैं। महिला सदस्यों द्वारा बीते तीन वर्ष, वर्तमान स्थिति और आगामी दस वर्षों में इसके प्रतिफल की जानकारी सभी के समक्ष रखी। बताया कि किस तरह पुनर्योजी कृषि तकनीक से मिट्टी की सेहत में सुधार, परिवारों के स्वास्थ्य और पोषण में वृद्धि और आय में बढ़ोतरी जैसे सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

सदस्यों ने अनुभव साझा किए

इस दौरान गांव की महिला सदस्यों ने बताया कि किस तरह सभी ने स्वयं सहायता समूह से आगे बढ़कर किसान उत्पादक समूह (एफपीओ) और क्लस्टर स्तरीय महासंघ में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा रही हैं। 

इंटरक्रॉपिंग देख हुए प्रभावित

प्रस्तुतियों के बाद बोर्ड के सदस्यों ने किसान उत्पादक द्वारा की गई पहल का निरीक्षण किया। 27 एकड़ के आम बागवानी के साथ-साथ की जा रही अंतरवर्तीय खेती और पुआल मल्चिंग जैसी तकनीकों के सफल उपयोग से प्रभावित हुए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बैकयार्ड पोल्ट्री इकाइयों, पोषण वाटिकाओं, विभिन्न मॉडलों वाले पुनर्योजी कृषि प्लॉट (जिनमें स्थायी राइज्‍ड बेड मॉडल भी शामिल है), बड़े पैमाने पर पपीता बगान, ब्रॉयलर पोल्ट्री यूनिट तथा पुनर्योजी कृषि नर्सरी का भी निरीक्षण किया।

मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी

क्षेत्रीय भ्रमण के बाद अतिथियों ने सीड बैंक, स्थानीय खाद्य पदार्थों और स्थानीय एफपीओ के मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभी हितधारकों के बीच एक चर्चा आयोजित हुई। इस दौरान विजयनंद और डॉ. रुक्मिणी बनर्जी ने महिला सदस्यों के आत्मविश्वास और स्पष्टता की सराहना की। उन्होंने सुझाव दिया कि विलेज स्कोरकार्ड और विभागीय समन्वय विश्लेषण की यह पद्धति अन्य पंचायतों में भी अपनायी जा सकती है।

उपायुक्त की पहल की सराहना

बोर्ड के सदस्यों ने पंचायत और गांव स्तर पर अपनाए जा रहे अभिसरण मॉडल (Convergence Model) की भी सराहना की। प्रदान टीम द्वारा प्रस्तुत विकास दृष्टिकोण को समुदाय-नेतृत्वित और सहयोगात्मक विकास के एक पुनरुत्पादित मॉडल के रूप में देखा। विजयनंद ने उपायुक्त डॉ ताराचंद की भूमिका की भी सराहना की।

भ्रमण में ये भी रहे मौजूद

आज इस अवसर पर प्रदान लोहरदगा टीम से टीम को-ऑर्डिनटर मोहम्मद फहद खान ने अतिथियों के साथ समन्वय स्थापित किया। इस भ्रमण में जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला उद्यान पदाधिकारी सौरव लोहानी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी मोहितोष पांडेय, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *