लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक छात्रावास के कमरे पर छापा मारा। इस क्रम में सर जियाउद्दीन हॉल में तलाशी के दौरान पुलिस ने जिंदा गोलिया सहित कई आपत्तिजनक चीजें बरामद कीं।
जानकारी हो कि बीते दिनों शहर में फायरिंग की एक घटना हुई थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध का नाम सामने आया था। इसके मद्देनजर पुलिस ने विवि के सर जियाउद्दीन हॉल में छापा मारा।
छापेमारी में 32 बोर की जिंदा गोलियां, 12 बोर के चार कारतूस, नकली नोट, आठ मोबाइल फोन, खाली मैगज़ीन, जाली प्रमाण पत्र, एक लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण मिले।
आरोपी की पहचान शहबाज/शेवाज के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके पकड़े जाने और पूछताछ में कई सुराग मिलने की उम्मीद है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


