इस रेलवे स्टेशन पर विस्फोट की साजिश नाकाम, दबोचे गए चार आतंकी

अपराध उत्तर प्रदेश
Spread the love

लखनऊ। शुक्रवार को यूपी एटीएस ने देश विरोधी साजिश का बड़ा खुलासा करते हुए पाकिस्तानी हैंडलर (आईएसआई) के इशारे पर काम करने वाले एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

मॉड्यूल से जुड़े चार आतंकी बृहस्पतिवार को लखनऊ रेलवे स्टेशन व उसके आसपास विस्फोट करने की फिराक में थे। तभी एटीएस की टीम ने उनको दबोच लिया।

मॉड्यूल देश भर में रेलवे सिग्नल बॉक्स, सिलिंडर भरे वाहनों और प्रतिष्ठित संस्थानों में आगजनी कर दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे।

सबसे पहला निशाना लखनऊ रेलवे स्टेशन था। आरोपियों ने कई नेताओं की भी रेकी कर रहे थे।

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक, मेरठ निवासी साकिब उर्फ डेविल गिरोह का सरगना है।

वह टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और सिग्नल जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर और कट्टरपंथी संगठनों के संपर्क में था।

उसका सहयोगी मेरठ निवासी अरबाब भी इस नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

दोनों ने मिलकर गौतमबुद्धनगर के विकास उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला को पैसों का लालच देकर अपने साथ जोड़ा।

बृहस्पतिवार को आरोपी चारबाग रेलवे स्टेशन के पास रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आगजनी की बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

एटीएस के पास इसका पूरा इनपुट था। इसलिए टीमें आरोपियों को ट्रेस करते हुए मौके पर पहुंची और चारों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी साकिब नाई का काम करता है।

ये आतंकी हुए गिरफ्तार

1- साकिब उर्फ डेविल, अगवानपुर परीक्षितगढ़, मेरठ।
2- अरबाब, अगवानपुर परीक्षितगढ़, मेरठ।
3- विकास गहलावत उर्फ रौनक, छपरौला गौतमबुद्धनगर।
4- लोकेश उर्फ पपला पंडित उर्फ बाबू उर्फ संजू, छपरौला, गौतमबुद्धनगर।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *