पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुणाल केसरी के साथ मारपीट की घटना में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त शेख मजीद (32 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त शेख मजीद ग्राम चंदवे का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। लगातार छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिठोरिया थाना पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
वरीय पुलिस अधीक्षक को 22 अक्टूबर, 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि दो कंटेनरों के माध्यम से मवेशियों को अवैध रूप से बांग्ला देश भेजने की योजना बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे चौक पर ग्रामीणों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए दो कंटेनरों को पकड़ा, जिनसे 65 मवेशी बरामद किए गए।
इसी दौरान कुणाल केसरी अपने दैनिक कार्य से लौटते समय चंदवे चौक के पास पहुंचे, जहां पहले से घात लगाए आरोपियों ने उन पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में शेख मजीद मुख्य आरोपियों में शामिल था, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


