रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर में एक दिवसीय कार्यशाला 8 अप्रैल को आयोजित की गई। इसका विषय ‘इंटर्नशिप एंड जॉब रेडीनेस’ था। मुख्य वक्ता प्रभारी डॉ विजय कुमार झा ने कार्यशाला की उपयोगिता पर अपने विचार रखे। कहा कि स्किल डेवलपमेंट के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम से जॉब मार्केट के लिए तैयार होने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से इंटर्नशिप और जॉब रेडनेस के लिए विकल्प उपलब्ध होते हैं। इंटर्नशिप और जॉब के साथ अपने क्षेत्र के नेटवर्किंग से जुड़ सकते है। आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे इंटरव्यू में बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता विकसित होती है।
इस आयोजन में वक्ताओं ने विषय पर बारीकियों पर विद्यार्थियों का ध्यान आकृष्ट कराया। विनय सिंह, सुदीप सिंह, सौरव शेखर भी व्याख्यान में शामिल हुए। सह संयोजक डॉ सिबा मित्रा ने प्रतिभागियों का आभार जताया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


