यहां गहराया तेल संकट, अब सप्ताह में 2 दिन छुट्टी का एलान, पढ़ें

दुनिया
Spread the love

काठमांडू। बड़ी खबर पड़ोसी देश नेपाल से सामने आई है, जहां ईरान युद्ध की वजह से पेट्रोल की कमी हो गई है।

इस भारी कमी को देखते हुए वहां की नवनियुक्त सरकार ने हर सप्ताह दो दिन की छुट्टी देने का एलान किया है। यह जानकारी वहां के पीएमओ के हवाले से सामने आई है।

इसमें बताया गया है कि नेपाल सरकार की कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोलियम की कमी को देखते हुए, अब सप्ताह में 5 दिन ही काम करने का फैसला किया गया है।

ईरान युद्ध की वजह से नेपाल में पेट्रोल की काफी कमी हो गई है। इसकी वजह यह है कि नेपाल में पेट्रोल की जितनी खपत है, वह सौ फीसदी आयात करता है।

होर्मुज स्ट्रेट के बाधित होने की वजह से मिडिल ईस्ट से तेल आयात पर संकट है, इसकी वजह से नेपाल में भी तेल संकट उत्पन्न हो गया है। वहां पेट्रोल की कीमत 180-190 के आसपास हो गई है।

नेपाल 100% तेल भारत से आयात करता है, हालांकि भारत ने नेपाल को तेल भेजना बंद नहीं किया है, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई बाधित होने की वजह से भारत, अपने देश को प्राथमिकता दे रहा है।

नेपाल को सप्लाई जारी है, लेकिन तेल संकट की खबरों के बीच वहां के लोग पेट्रोलियम उत्पादों को सुरक्षित रख रहे हैं, जिसकी वजह से बाजार में इसकी कमी नजर आ रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *