ओडिशा। बड़ी और दुखद खबर ओडिशा के ढेंकानाल जिले से आई है, जहां एक पत्थर की खदान में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई। जिले के मोटांगा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास स्थित खदान में कुछ मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने के काम में लगे थे, तभी यह हादसा हुआ।
सूचना मिलने पर ढेंकानाल के जिलाधिकारी आशीष ईश्वर पाटिल, एसपी अभिनव सोनकर और मोटांगा पुलिस मौके पर पहुंचे।
फायर ब्रिगेड और ओड्रफ की टीमों द्वारा बचाव कार्य जारी है। अब तक दो मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
रविवार सुबह से ही पुलिस, दमकल विभाग और ओड्रफ की टीमें जेसीबी जैसी मशीनों की मदद से बचाव अभियान चला रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस खदान में अवैध रूप से खुदाई की जा रही थी। ब्लास्टिंग के लिए पत्थर की एक बड़ी दीवार में छेद या ड्रिलिंग करते समय ऊपर से चट्टान का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया।
मारे गए दोनों मजदूरों की पहचान बालासोर जिले के नीलगिरी निवासी अभि सिंह और खोरधा जिले के टांगी थाना अंतर्गत गोडाधारा गांव के कान्हा चंपिया के रूप में हुई है। धमाके के कारण जब चट्टान गिरी, तब दोनों खदान में काम कर रहे थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


