ओडिशा सरकार ने आरक्षण में किया बड़ा बदलाव

अन्य राज्य देश
Spread the love

कटक। ओडिशा की भाजपा सरकार ने मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में आरक्षण नीति में बड़ा बदलाव किया है। इस फैसले को सामाजिक न्याय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

नए आरक्षण प्रावधान के अनुसार ST (अनुसूचित जनजाति) का आरक्षण 12% से बढ़ाकर 22.5%, SC (अनुसूचित जाति) का 8% से बढ़ाकर 16.25% और SEBC (सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग) के लिए 11.25% लागू किया है।

राज्य में कुल आरक्षण लगभग 50% सीमा के भीतर रखा गया है। SC/ST के आरक्षण को लगभग दोगुना किया गया है। SEBC वर्ग को पहली बार उच्च व प्रोफेशनल शिक्षा में सीधा लाभ मिलेगा।

सरकार का उद्देश्य पिछड़े वर्गों को मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा में ज्यादा अवसर देना, शिक्षा में समानता और सामाजिक न्याय को मजबूत करना और लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करना है।

यह नीति चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है। आने वाले शैक्षणिक सत्रों में इसका असर स्पष्ट दिखेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *