अब इस वजह से चर्चा में आए क्रिकेटर कुलदीप यादव

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार अपने खेल की वजह से वह चर्चा में नहीं है। इसकी वजह पूरी तरह निजी है।

कुलदीप यादव इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए वे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच चुके हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

शादी से पहले कुलदीप यादव देहरादून पहुंचे, जहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। अधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। केदारनाथ मंदिर का प्रसाद भी भेंट किया।

कुलदीप यादव अपनी मंगेतर वंशिका से 14 मार्च 2026 को शादी करेंगे। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में होंगी। समारोह का आयोजन मशहूर Welcomhotel The Savoy में किया जाएगा।

इस हाई-प्रोफाइल शादी में करीब 200 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। इनमें क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। इसमें रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, गौतम गंभीर, यजुवेंद्र चहल भी शामिल हैं।

शादी के लिए होटल के करीब 80 कमरे बुक किए गए हैं। अंदर ही भव्य मंडप तैयार किया गया है और संगीत समारोह की अलग व्यवस्था है।

मेहमानों को पहाड़ी व्यंजनों का खास मेन्यू दिया जाएगा, जिसकी कीमत करीब ₹6000 प्रति प्लेट बताई जा रही है।

कुलदीप यादव और वंशिका बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। दोनों की सगाई जून 2025 में हुई थी। अब वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई बड़े क्रिकेटर और वीआईपी शामिल हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *