- गैस कंपनियों का सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन जारी, नहीं हों परेशान
रांची। जिले में घेरलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति है। लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के साथ बैठक के दौरान आईओसीएल, बीपीसीएल, एवं एचपीसीएल के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से ये बातें कही।
गैस कंपनियों के ओर से ये भी कहा गया कि लोग पैनिक होकर बुकिंग नहीं करें। ज्यादा संख्या में बुकिंग रिक्वेस्ट आने से गैस कंपनियों के सॉफ्टवेयर पर असर पड़ा है। इसके अपग्रेडेशन का कार्य जारी है। कुछ ही दिनों में सामान्य रुप से बुकिंग हो सकेगी। लोगों को एजेंसियों के ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं है।
25 दिनों के बाद होगी दूसरी बुकिंग
भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक बुकिंग के बाद 25 दिनों बाद ही दूसरी बुकिंग हो पायेगी। आपातकालीन स्थिति में उपभोक्ता 2 और 5 केजी के सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिनिधियों ने बताया कि HPCL और BPCL के 5 केजी के सिलेंडर बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। आधार कार्ड लेकर उपभोक्ता गैस प्राप्त कर सकते हैं।
बुकिंग के लिए एजेंसी नहीं आएं
बैठक में गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि उपभोक्ता आइवीआर, मिस्ड कॉल फैसिलिटी, ऐप और वेब बेस्ड बुकिंग करें, उन्हें एजेंसी में आने की जरुरत नहीं है। बुकिंग में हो रही देरी सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण है जो जल्द ही दूर हो जायेगा।
कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई
उपायुक्त ने गैस की बढ़ती मांग के बीच सभी गैस कंपनियों और एजेंसियों को प्रॉपर प्लानिंग और कम्यूनिकेशन के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू है। सभी उपभोक्ताओं तक घरेलू गैस सामान्य तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
डिस्ट्रिक लेवल मॉनिटरिंग कमेटी बनाएं
उपायुक्त द्वारा अस्पतालों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, ओल्ड ऐज होम, अनाथालय, कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉस्टल, मध्याह्न भोजन, संप्रेषण गृह, जेल, सीएपीएफ आदि में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उपायुक्त द्वारा इसके लिए डिस्ट्रिक लेवल मॉनिटरिंग कमिटि बनाने का निर्देश दिया गया।
कमेटी में अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुंडू, मार्केटिंग ऑफिसर, ओएमसी एवं गैस एजेंसी के नोडल, हॉस्पिटल के नोडल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी होंगे। उपायुक्त द्वारा अबुआ साथी (9430328080) पर गैस आपूर्ति से संबंधित आनेवाली शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिये।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


