विशुनपुरा पहुंचीं गढ़वा सदर की नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अनीता देवी

झारखंड
Spread the love

विश्‍वजीत कुमार रंजन

विशुनपुरा (गढ़वा)। गढ़वा सदर ब्लॉक की नव निर्वाचित प्रमुख अनीता देवी गुरुवार को विशुनपुरा पहुंचीं। उनके आगमन पर विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी के नेतृत्व में समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने बुके भेंट कर अनीता देवी को सम्मानित किया।

ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि गढ़वा सदर ब्लॉक को नया नेतृत्व मिलने से प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कर्मियों और अधिकारियों के बेहतर समन्वय से गढ़वा प्रखंड में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा।

वहीं नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अनीता देवी ने कहा कि प्रमुख बनने के बाद यह उनका विशुनपुरा का पहला दौरा है। यहां आकर उन्हें काफी अच्छा अनुभव हुआ।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी एवं प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार से उन्हें शिक्षा के साथ-साथ राजनीति में भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

मौके पर एडवोकेट सत्यम राज, नंद कुमार मेहता, समाजसेवी उमेश मेहता, विशुनपुरा उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, किरण पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK