नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में नेताजी जयंती मनाई गई

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या किरण यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत की।

बच्‍चों ने मौके पर ‘भारत माता की जय’ और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रमों के दौरान नेताजी के जीवन वृत्तांत और देश हित में किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर त्वरित प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया।

प्राचार्या ने बच्चों को नेताजी के त्याग और बलिदान से अवगत कराया। युवाओं में देशभक्ति का संचार किया और उनसे अपने देश के लिए अतुलनीय योगदान देने का आह्वान किया।

छात्रा अनम रिजवान ने मंच का संचालन किया। शिक्षिका श्वेता सिन्हा ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK