ईरान युद्ध के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान भारी संकट में, जानें पूरा मामला

दुनिया
Spread the love

कराची। ईरान युद्ध के बीच पड़ोसी देश भारी संकट में फंस गया है। इसकी वजह से यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे आम जनता नाराज है। अब करीबी सहयोगी देश कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ा रहे हैं।

पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अब उसके करीबी सहयोगी देश भी उस पर कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि प्रधानमंत्री शहवाज शरीफ अपने हालिया संबोधन में भावुक नजर आए।

रिपोर्ट के अनुसार यूएई ने पाकिस्तान से अरबों डॉलर के कर्ज की वापसी की मांग की है। सउदी अरब और चीन भी बकाया रकम चुकाने का दबाव बना रहे हैं। ये वही देश हैं जो पहले पाकिस्तान को लोन, डिपॉजिट और तेल सुविधा देकर सहारा देते रहे हैं

अब अचानक रिपेमेंट की मांग ने पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालिया संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश की आर्थिक हालत को गंभीर और चिंताजनक बताया। वे भावुक भी दिखे, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।

इससे पहले भी शहवाज शरीफ स्वीकार कर चुके हैं कि पाकिस्तान को अरबों डॉलर के लिए दूसरों के सामने झुकना पड़ा। बार-बार कर्ज लेना देश की मजबूरी बन गई है।

दरअसल, पाकिस्तान लंबे समय से विदेशी कर्ज पर निर्भर रहा है। IMF और मित्र देशों से बार-बार राहत पैकेज लेने पड़े। डॉलर रिजर्व लगातार दबाव में है। आयात (खासकर तेल) महंगा हो गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान से जुड़े तनाव/संघर्ष ने तेल सप्लाई और कीमतों को प्रभावित किया है। इससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और कमजोर हुई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230 व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *