लोहरदगा में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधीक्षक ने इनकी कर्मनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। साथ ही ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर सभी जिलेवासी को एकजुट होकर, एक सशक्त, समरस और श्रेष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लेने का संदेश दिया।

जिले में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी शामिल हुए। पुलिस लाइन से शहरी क्षेत्र में दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र भंडरा , कैरो, कुरु, सेन्हा, किस्को, पेशरार, सेरेंगदाग, जोबांग, बगडू लोहरदगा थाना क्षेत्र मैं भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को वेदांत शंकर, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) समीर तिर्की, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा श्रीमति श्रद्धा केरकेट्टा, सार्जेंट मेजर शेरु कुमार रंजन, सार्जेंट विवके कुमार, सार्जेंट मुकेश कुमार, थाना प्रभारी, भंडरा, कैरो, कुरु, सेन्हा, किस्को, पेशरार, सेरेंगदाग, जोबांग, बगडू लोहरदगा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी के साथ जिले के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK