सांसद पप्‍पू यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ले जाया गया अस्‍पताल

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार रात उनके पटना स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एक पुराने मामले के अदालती वारंट के आधार पर की गई है। उन्‍हें मेडिकल जांच के लिए इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हॉस्पिटल से पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

पुलिस के मुताबिक यह गिरफ्तारी 1995 में दर्ज जालसाजी / धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं के मामले से है, जिसमें पूर्व से ही एक अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी था।

पुलिस जब पप्पू यादव के घर पहुंची, तब समर्थकों ने हंगामा किया। पप्पू यादव ने दावा किया कि उन पर साजिश रची जा रही है। राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है, खासकर उनके हाल के सरकार की आलोचना के बाद।

गिरफ्तारी के बाद उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य खराब है। उन्हें नहीं पता कि आगे क्या होगा। उन्होंने पुलिस टीम के लिबास पर सवाल भी उठाया। पुलिस उन्हें फिलहाल चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले गई। उसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

पटना के SP सिटी भानु प्रताप सिंह ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कहा कि मेडिकल जांच की एक प्रक्रिया होती है। अभी पप्पू यादव पुलिस हिरासत में हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK