नई दिल्ली। चौंकाने वाली खबर फिल्मी दुनिया से सामने आई है, जहां ‘वायरल गर्ल’ के नाम से पहचान बनाने वाली मोनालिसा ने एक फिल्म डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान उनके साथ बहुत गलत व्यवहार हुआ, जिसे उन्होंने लंबे समय तक सहा। मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म के सेट पर कई बार उनको बैडटच किया गया।
उन्होंने बताया कि उस समय उनकी उम्र 18 साल से भी कम थी और ये घटनाएं नेपाल और देहरादून में शूटिंग के दौरान हुईं।
मोनालिसा के मुताबिक, उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को भी बताया था, लेकिन वहां से उन्हें कोई खास सपोर्ट नहीं मिला।
उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके घरवालों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और इसे नजरअंदाज कर दिया। एक्ट्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि डायरेक्टर अब सच छिपाने के लिए नए-नए विवाद खड़े कर रहे हैं।
उनका कहना है कि ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दे उठाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मोनालिसा ने साफ कहा कि अब वो इस मामले को दबाने वाली नहीं हैं और जल्द ही कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रही हैं। इस दौरान उनके पति फरमान भी उनके साथ नजर आए।
बता दें कि, मोनालिसा मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली हैं। घुमंतू पारधी समुदाय से आती हैं। उन्हें तब पहचान मिली जब कुंभ मेला 2025 के दौरान माला और रुद्राक्ष बेचते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसके बाद वह अचानक काफी चर्चा में आ गईं। फरमान खान के परिवार के अनुसार, उसने 11 मार्च को केरल के अरुमानूर में नैनार मंदिर में शादी की थी। जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


