एमएमके हाई स्कूल के बच्चों ने किया भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण

झारखंड
Spread the love

रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातू के प्राइमरी सेक्शन के छात्र-छात्राओं ने 7 अप्रैल को भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति, वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना एवं उनके ज्ञान को व्यावहारिक रूप से बढ़ाना था।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने उद्यान में उपलब्ध विभिन्न प्रजातियों के जानवरों एवं साँपों का अध्ययन किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के स्तनधारी जीवों, पक्षियों, सरीसृपों तथा साँपों को निकट से देखा। उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बच्चों ने उद्यान के गाइड्स से विभिन्न जानवरों की विशेषताओं, उनके आवास, खान-पान और संरक्षण के महत्व के बारे में सवाल पूछे। उत्साहपूर्वक जानकारी ली।

इस शैक्षणिक भ्रमण में प्राइमरी सेक्शन की शिक्षिकाएं नौशीन मुश्ताक एवं महविश अनम बच्चों के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को उद्यान में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *