कई ​कंपनियों ने बढ़ाया हवाई किराया, जानें अब कितनी महंगी हो गई यात्रा

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल युद्ध ने मानों लूट की छूट दे दी है। इसकी आड़ में कई कंपनियों ने हवाई किराए में मनमानी वृद्धि कर दी, जिसके चलते भारत में लोगों को अब परेशानी होनी लगी है।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है, यह कहकर कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है।

इससे यात्रियों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए केंद्र सरकार हस्तक्षेप करने की तैयारी में है। सरकार जल्द ही एयरलाइंस के साथ मीटिंग कर सकती है, ताकि आम लोगों को महंगा सफर नहीं करना पड़े।

एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। सरकार ने एविएशन सेक्टर को सपोर्ट देने के लिए कीमतों में कुल 25% की बढ़ोतरी की अनुमति दी। हालांकि, आम यात्रियों को राहत देने के लिए घरेलू ऑपरेशंस के लिए प्रभावी बढ़ोतरी को करीब 8% सीमित रखा था।

वहीं इंटरनेशनल ऑपरेशंस और चार्टर्ड फ्लाइट्स के लिए एटीएफ के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। सरकार बोझ कम रखने की कोशिश की, लेकिन देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव कर दिया है।

इंडिगो ने पहले के 425 रुपए के फ्लैट सरचार्ज को हटाकर अब दूरी के हिसाब से नया स्ट्रक्चर लागू कर दिया है। सबसे ज्यादा असर यूरोप जैसे लॉन्ग-हॉल रूट्स पर बढ़ा दिया है। नई दरें लागू हो चुकी हैं। भारत सरकार चाहती है कि एयरलाइंस पूरा बोझ ग्राहकों पर न डालें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *