कोलकाता। बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई है, जहां जारी चुनावी हलचल के बीच CM ममता बनर्जी की सुरक्षा में संभावित चूक का एक गंभीर मामला सामने आया है।
मालदा जिले के मालतीपुर में जनसभा समाप्त करने के तुरंत बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के पास एक संदिग्ध ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में सवार होने जा रही थीं, आसमान में मंडराते ड्रोन ने सुरक्षाकर्मियों और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हड़कंप पैदा कर दिया।
हालात की गंभीरता को भांपते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद कुछ देर तक हेलीकॉप्टर की सीढ़ियों पर रुककर ड्रोन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखती रहीं।
इस अप्रत्याशित घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील मामला बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनसे पूछताछ जारी है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रोन उड़ाने का उद्देश्य क्या था और इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं। चुनावी माहौल में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान बिना अनुमति ड्रोन का इस तरह से दिखाई देना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इस घटना ने राज्य में उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की आवश्यकता को भी उजागर कर दिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


