नई दिल्ली। बड़ी खबर आई है, इराक की राजधानी बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला होने की सूचना है।
इराकी अधिकारियों के मुताबिक दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिपैड पर एक मिसाइल आकर गिरी जिसके कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।
सऊदी अरब के एक एयरबेस पर खड़े अमेरिकी एयर फोर्स के 5 विमान तबाह होने की खबर है। ये ईंधन भरने वाले टैंकर विमान थे।
इन विमानों को ईरान के हमले में इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि हमला कब हुआ यह नहीं बताया। इस मामले पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कोई बयान नहीं दिया है।
इराक में अमेरिकी वायुसेना का बोइंग केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान भी क्रैश हुआ था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 6 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। ईरान जंग में अब तक 11 अमेरिकी सैनिकों की मौत होने की खबर है।
ईरान पर इजराइल हमले और मिडिल-ईस्ट में ईरान के हमलों के चलते टूरिस्म को नुकसान हो रहा है।
वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल का अनुमान है कि दुनियाभर के टूर एंड ट्रैवल सेक्टर को रोजाना 5 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। इजराइल की सेना ने ईरान के तबरीज शहर के पास चेतावनी दी है।
सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वहां के लोगों से तुरंत जगह छोड़ने को कहा है। ईरान की सरकारी ने कहा है कि खार्ग आइलैंड पर हुए अमेरिकी हमले में किसी भी ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी को नुकसान नहीं हुआ है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिकी सेना ने खार्ग आइलैंड पर मौजूद सभी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


