मुस्लिम बायफ्रेंड फरमान खान से महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, जानें आगे, देखें वीड‍ियो

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी कर ली है।

यह शादी केरल के एक मंदिर में हुई। इसमें फैंस, मीडिया और नेता भी शामिल हुए। शादी की रस्मों के बाद कपल ने भगवान के सामने माथा टेका। फिर पुजारी से आशीर्वाद लिया।

उनकी शादी में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीएम के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन और सांसद ए. ए. रहीम शामिल थे।

मौके पर बोलते हुए ए. ए. रहीम ने कहा कि ये विवाह केरल की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘शादियां स्वर्ग में तय होती हैं और वह स्वर्ग केरल है। हम यहां उनके इस उत्सव में शामिल होने आए हैं।’

शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने भी इस अवसर को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा, ‘यही असली केरल स्टोरी है।’ उन्होंने केरल की सामाजिक सौहार्द की परंपरा का उल्लेख किया।

यहां बता दें कि, मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। वहीं फरमान महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मोनालिसा और फरमान खान डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन उनके परिवारवाले इस शादी के खिलाफ थे।

जब परिवार ने इस शादी और उनके प्यार का विरोध किया, तो मोनालिसा और फरमान ने केरल में शरण ली। मोनालिसा ने सुरक्षा मांगते हुए तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में शरण ली।

इससे पहले दिन में मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान खान के साथ तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं। पुलिस से संपर्क कर बताया था कि उनके पिता विजय सिंह भोसले उन पर अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने का दबाव बना रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि शारीरिक उत्पीड़न का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

पुलिस ने स्थिति की समीक्षा की और पुष्टि की कि मोनालिसा बालिग हैं, इसलिए उन्हें अपनी पसंद से विवाह करने का कानूनी अधिकार है। पुलिस ने ये बात उनके पिता को भी स्पष्ट कर दी।

रिपोर्टों के अनुसार, उनके परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया था और शुरुआत में दावा किया था कि मोनालिसा नाबालिग हैं। हालांकि, पुलिस की जांच में पुष्टि हुई कि वो 18 वर्ष की हैं।

बताया जाता है कि मोनालिसा के पिता उन्हें वापस ले जाने के लिए केरल पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने उनके साथ हवाई अड्डे जाने से इनकार कर दिया।

यहां देखें वीडियो

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *