झारखंड की बेटी का यूपीएससी में डबल सेलेक्शन, जानें नाजिया की रैंक

झारखंड शिक्षा
Spread the love

गिरिडीह। असली प्रतिभा कभी भी छिप नहीं सकती। यह बातें नाजिया परवीन पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं।
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में नाजिया परवीन ने 478वीं रैंक हासिल की है।

जैसे ही रिजल्ट सामने आया, गिरिडीह जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के साथ-साथ रिश्तेदार, पड़ोसी और जानने वाले सभी लोग उन्हें बधाई देने लगे।

नाजिया गिरिडीह जिले के भंडारिडीह इलाके की रहने वाली हैं। नाजिया की 10वीं तक की स्कूलिंग होमटाउन यानी गिरिडीह से ही हुई है।

इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 12वीं और ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने प्राइवेट कंपनी में नौकरी शुरू कर दी।

नौकरी को छोड़कर उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की। नाजिया परवीन की सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने लगातार दूसरी बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की है।

पिछले साल भी उन्होंने इस कठिन परीक्षा को क्लियर किया था। उस समय उनकी ऑल इंडिया रैंक 670 थी।

नाजिया ने वहीं रुकने के बजाय अपनी तैयारी को और बेहतर किया। उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और इस बार अपने रैंक में बड़ा सुधार करते हुए 478वीं रैंक हासिल कर ली।

परिवार के लोगों का कहना है कि नाजिया ने दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *