Jharkhand Weather : पश्चिम विक्षोभ सक्रिय, कल इन जिलों में दिखेगा ये असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्‍य में बुधवार को रांची सहित कई जिलों बारिश होने के साथ वज्रपात हुआ। इसका असर कल यानी 9 अप्रैल को भी कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 8 अप्रैल, 2026 ने दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है।

बारिश भी होगी

मौसम केंद्र के अनुसार 9 अप्रैल को बादल छाये रहेंगे। कई जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वज्रपात-आंधी संभव

केंद्र के अनुसार 9 अप्रैल को राज्‍य में कहीं-कहीं वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की संभावना है।

इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *