Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। राज्य में 26 मार्च से फिर आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। वज्रपात भी होगा। राज्य में अगले 5 दिनों में तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 22 मार्च, 2026 ने दी।
बादल छाये रहेंगे
मौसम केंद्र के अनुसार 23 से 28 मार्च तक बादल छाये रहेंगे। कई जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यहां वज्रपात-आंधी संभव
केंद्र के अनुसार 26 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 40 किलोमीटर तक होने के संकेत हैं।
केंद्र के अनुसार 27 और 28 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230 व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


