Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य में कल यानी 6 अप्रैल से कई जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। हालात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 5 अप्रैल, 2026 ने दी।
तापमान में होगा बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
लगातार बारिश होगी
मौसम केंद्र के अनुसार 6 से 9 अप्रैल तक बादल छाये रहेंगे। कई जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
वज्रपात-आंधी संभव
केंद्र के अनुसार 6 से 9 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की संभावना है।
गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में 9 अप्रैल को कहीं-कहीं आंधी चलने और वज्रपात की आशंका है।
यहां पड़ेंगे ओले
हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, रामगढ़, रांची जिलों में 6 अप्रैल को कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है।
हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं 7 अप्रैल को ओला पड़ने की आशंका।
गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में 8 अप्रैल को कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


