Jharkhand; अनियंत्रित पानी टैंकर ने दो महिलाओं को कुचला, मौके पर मौत

झारखंड अपराध
Spread the love

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की कारूडीह पंचायत में अनियंत्रित पानी टैंकर ने दो महिलाओं को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

महिलाओं को कुचलने वाला टैंकर रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी का बताया जाता है। घटना रविवार की शाम झांझर गांव की है।

मृत महिलाओं की पहचान थाना क्षेत्र के केंद खेपरा गांव निवासी भगत मुर्मू की पत्नी संझली बास्की और स्वर्गीय सुनील मुर्मू की पत्नी बाहामुनी हेम्ब्रम के रूप में हुई है। दोनों आपस में गोतिनी थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं संझली बास्की के पुत्र दीपक मुर्मू की ससुराल झांझर कराम पूजा में शामिल होने गई थीं।

रविवार की शाम वे दीपक के भाई सुरेंद्र मुर्मू के साथ बाइक से अपने घर केंद खेपरा लौट रही थीं। तभी झांझर ठाकुर टोला मोड़ के पास रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के पानी के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में दोनों महिलाएं बाइक से सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी।

बाइक चला रहा सुरेंद्र मुर्मू सड़क की दूसरी तरफ गिर पड़ा और बाल-बाल बच गया। पानी टैंकर रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी मेसर्स हरिनंदन चौधरी का बताया जाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK